समस्तीपुर, जनवरी 26 -- उजियारपुर। उजियारपुर अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। यहा के राजस्व अधिकारी शंभू प्रसाद सौण्डिल का रिश्वत लेते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद विभाग ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए जांच का आदेश दिया है। हालांकि, हिन्दुस्तान सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। जिला अपर समाहर्ता ब्रजेश मंडल के निर्देश पर आरोपी राजस्व अधिकारी को कारण बताओ नोटिस थमाया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए दलसिंहसराय के डीसीएलआर प्रशांत रमाणिया को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें जल्द रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। को वायरल हुए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति अंचल कार्यालय के फॉर्म पर हस्ताक्षर कराने के लिए आरओ शंभू प्रसाद सौण्डिल...