पटना, जून 2 -- बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ संयुक्त संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में राजस्व विभाग के पदाधिकारियों एवं संयुक्त संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों की संयुक्त वार्ता राजस्व विभाग में सोमवार को हुई। संघ के मुताबिक विभाग द्वारा राजस्व कर्मचारियों की अधिकतर मांगों को मान लिया गया है। बचे मांगों पर तत्काल कार्रवाई करने का आश्वासन मिला है। इसके बाद राजस्व कर्मियों ने हड़ताल की विधिवत समाप्ति की घोषणा की। वार्ता में चंद्र किशोर प्रसाद, चंद्रशेखर चौबे, श्रीमन नारायण शर्मा, लक्ष्मी बाबू, कौशलेन्द्र कुमार सिंह, राम कुमार झा, अभिषेक कुमार तिवारी, संतोष आर्या, शंकर कुमार, हरिनंदन कुमार, राकेश कुमार समेत अन्य शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...