नागौर, अगस्त 28 -- राजस्थान में साल 2021 की सब इंसपेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला आ गया है। हाईकोर्ट ने इस भर्ती को रद्द कर दिया। कोर्ट के फैसले के बाद लंबे समय से भर्ती रद्द करने की मांग उठा रहे राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) सांसद हनुमान बेनीवाल ने समर्थकों संग जमकर डांस कर जश्न मनाया। जयपुर के शहीद स्मारक पर धरना दे रहे युवाओं ने भी खुशी जताई और कहा- "आज 4 साल की मेहनत रंग लाई है।" हनुमान बेनीवाल ने फैसले के बाद कहा कि बीजेपी के मंत्री और कई अधिकारी इस भर्ती को रद्द नहीं करना चाहते थे। लेकिन न्यायपालिका ने सच्चाई सामने रख दी। अब कई नेता क्रेडिट लेने के लिए भागेंगे। सबको पता है कि कौन पीठ दिखाकर भागा और कौन युवाओं के साथ खड़ा रहा। बेनीवाल ने कहा कि अगर हाईकोर्ट का फैसला इसके विपरीत आता तो हम दिल्ली कूच कर जाते। हमारी लड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.