हरदोई, जनवरी 4 -- हरियावां, संवाददाता। हरियावां थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हरदोई-पिहनी मार्ग पर हरियावां थाना क्षेत्र के कुरसेली मोड के पास चेकिंग की। इस दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोका। उसकी पहचान ग्राम मदरावां थाना हरियावां निवासी संदीप कुमार पुत्र श्री प्रताप सिंह के रूप में हुई। पूंछताछ व जांच में मोटरसाइकिल चोरी की पाई गई। पुलिस द्वारा बरामद मोटरसाइकिल के विषय में गहनता से पूंछताछ करने पर जानकारी हुई कि अभियुक्त ने 29 अगस्त 2021 को मोटरसाइकिल राजस्थान के जनपद जयपुर के थाना मुहाना क्षेत्रान्र्तागत शिवानगर के पास से चोरी की थी। हरियावां थाना अध्यक्ष वीरबहादुर सिंह ने बताया कि चोर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.