जमशेदपुर, अप्रैल 5 -- जुगसलाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की महिलाओं को अब अल्ट्रासाउंड के लिए करनडीह नहीं जाना पड़ेगा। सिविल सर्जन के आदेश पर स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी राजस्थान सेवा सदन अस्पताल से सरकारी दर पर अल्ट्रासाउंड सुविधा उपलब्ध कराने के लिए एमओयू करने की तैयारी में जुटे हैं। वर्तमान में जुगसलाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का अल्ट्रासाउंड जांच के लिए करनडीह स्थित एक जांच केंद्र से अनुबंध है। इस अनुबंध के तहत डॉक्टर की सिफारिश पर महिलाओं एवं अन्य मरीजों को नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड कराने के लिए करनडीह जाना पड़ता है। इससे न केवल समय की बर्बादी होती है, बल्कि मरीजों को किराये का अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी उठाना पड़ता है। यदि स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी का यह प्रयास सफल होता है, तो गरीब मरीजों को न केवल सुविधा मिलेगी, बल्कि उनके आर्थिक खर्च में भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.