नई दिल्ली, फरवरी 5 -- जयपुर। राजस्थान विधानसभा में गुरुवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस के जवाब के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। सीएम ने विपक्ष की ओर से दी गई "पांच साल बनाम दो साल" की बहस की चुनौती को स्वीकार करते हुए कहा कि इसके लिए वे संबंधित दस्तावेज सदन में रख रहे हैं और स्पीकर से इस विषय पर अलग से बहस का समय तय करने का आग्रह किया। सीएम ने कहा कि वह सदन में इस मुद्दे पर खुली बहस के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इसके बाद सदन की कार्यवाही 11 फरवरी तक स्थगित कर दी गई। सीएम के जवाब के दौरान कांग्रेस विधायकों ने दो बार हंगामा किया। पहला हंगामा एसआईआर (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट) को लेकर हुआ, जब मुख्यमंत्री ने विपक्ष के आरोपों को गलत बताया। इसके बाद "दो साल बनाम पांच साल" की बहस को लेकर कांग्रेस व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.