जयपुर, मार्च 24 -- राजस्थान विधानसभा आज हंगामा की भेंट चढ़ती दिख रही है। सभा में प्रश्नकाल के दौरान स्पीकर वासुदेव देवनानी ने नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली को बिजली से जुड़ा पूरक प्रश्न पूछने की अनुमति नहीं दी। इससे कांग्रेस विधायकों ने सवाल किया और फिर विरोध जताते हुए वेल में आकर नारेबाजी करने लगे। इसके बाद कांग्रेस विधायक सदन से वॉकआउट कर गए। जानिए आखिर क्या मामला था।नेता प्रतिपक्ष को सवाल पूछने की क्यों नहीं मिली अनुमति स्पीकर वासुदेव देवनानी ने सवाल न पूछने की अनुमति देने के पीछे की वजह भी बताई। स्पीकर का कहना था कि नेता प्रतिपक्ष को 2 पूरक सवाल पूछने की अनुमति दी जा चुकी है। अब इससे ज्यादा नहीं होगा। स्पीकर द्वारा दिए गए इस तर्क पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सवाल पूछना विपक्ष का अधिकार है। इसके बाद दोनों के बीच में कुछ बहस भी हुई और फिर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.