नई दिल्ली, फरवरी 14 -- राजस्थान गर्वमेंट हेल्थ स्कीम (RGHS) में फर्जीवाड़े और सरकार को आर्थिक नुकसान पहुंचाने के मामले में बड़ा प्रशासनिक एक्शन सामने आया है। मेडिकल एंड हेल्थ डिपार्टमेंट ने शुक्रवार को सात डॉक्टरों को निलंबित कर दिया। यह कार्रवाई RGHS परियोजना निदेशक की अनुशंसा पर की गई है। सूत्रों के अनुसार जांच में सामने आया कि कुछ डॉक्टरों ने निजी डायग्नोसिस सेंटर को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से बिना चिकित्सकीय आवश्यकता के विभिन्न जांचें लिखीं, जिससे सरकारी खजाने पर अनावश्यक बोझ पड़ा। मामले को गंभीर वित्तीय अनियमितता मानते हुए विभाग ने तत्काल प्रभाव से निलंबन आदेश जारी किए।सीकर मेडिकल कॉलेज से जुड़े डॉक्टरों पर गिरी गाज निलंबित किए गए सभी डॉक्टर सीकर मेडिकल कॉलेज से अटैच अस्पताल और जिले के विभिन्न पीएचसी-सीएचसी में नियुक्त हैं। कार्रवाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.