जोधपुर, मार्च 15 -- राजस्थान में एक दुखद घटना सामने आई है। सड़क हादसे में बीजेपी के पूर्व विधायक के 26 साल के बेटे की मौत हो गई। बताया जा रहा है उनकी तेज रफ्तार कार डिवाइडर से जा टकराई। इस हादसे में एक अन्य युवक भी घायल हुआ है। हादसा शुक्रवार रात को हुई। पुलिस ने बताया कि भाजपा के बाड़मेर जिला के पूर्व अध्यक्ष जालम सिंह रावलोत के 26 साल के बेटे की शुक्रवार रात जोधपुर में पाल रोड पर नाहर सर्कल के पास कार दुर्घटना में मौत हो गई। चोपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने के एसएचओ ईश्वर चंद परिहार ने बताया कि बाड़मेर के शिव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक जालम सिंह रावलोत के बेटे निपुण राज सिंह अपने दोस्त पार्थ राठौर (25) के साथ कार से जा रहे थे। उन्होंने बताया कि तेज गति से जा रही कार डिवाइडर से टकरा गई और सड़क के विपरीत दिशा में पलट गई। उन्होंने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.