जयपुर, जुलाई 27 -- राजस्थान में एकबार फिर भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के दौरान राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में भारी से ज्यादा भारी बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यदि अगले 24 घंटे की बात करें तो उदयपुर, कोटा, अजमेर, जोधपुर और जयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश जबकि बाकी भागों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं 28 जुलाई को भरतपुर, कोटा, उदयपुर, जयपुर, अजमेर संभाग में कहीं-कहीं भारी जबकि एक दो स्थानों पर मूसलाधार बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राजस्थान के बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, प्रतापगढ़ जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ भारी से ज्यादा भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सिरोही, टो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.