हनुमानगढ़, अप्रैल 24 -- राजस्थान के हनुमानगढ़ से बड़ी मात्रा में शराब को जब्त किया गया है। अंग्रेजी शराब उस वक्त पकड़ी गई जब दो तस्कर इसे एक राज्य से दूसरे राज्य में तस्करी के लिए ले जा रहे थे। अवैध शराब से भरे ट्रक की कीमत 1 करोड़ रुपये निकली। जब ट्रक में लदी पेटियों को गिना गया तो इनकी संख्या 546 निकली। तस्करों ने शराब की पेटियां पराली की आड़ में छिपा रखी थीं। हनुमानगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक अरशद अली ने बताया कि पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में भारतमाला रोड पर शराब तस्करी में प्रयुक्त गुजरात नंबर के ट्रक एवं उसके साथ चल रही क्रेटा कार को रुकवा कर तलाशी ली गई। ट्रक की तलाशी ली तो मामला खुलकर बाहर आ गया। तस्करों ने ट्रक में पराली के नीचे शराब की पेटियों को छिपा रखा था। पूछताछ की तो पकड़े गए दोनों तस्करों ने बताया कि पराली की आड़ में छिपा रखी शर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.