जयपुर, दिसम्बर 17 -- राजस्थान में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) के तहत वोटर लिस्ट से बड़े पैमाने पर नाम हटाए जाने की प्रक्रिया सामने आई है। निर्वाचन विभाग ने ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें प्रदेशभर में 41.85 लाख मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। इस ड्राफ्ट सूची के साथ एब्सेंट (अनुपस्थित), शिफ्टेड (स्थानांतरित), डेड (मृत) और ऑलरेडी एनरोल्ड (डुप्लीकेट) वोटर्स की अलग-अलग श्रेणियों की सूची भी सार्वजनिक की गई है। ड्राफ्ट वोटर लिस्ट निर्वाचन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है। राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने स्पष्ट किया कि जिन वोटर्स के नाम SIR के तहत हटाए गए हैं, उन्हें अब अलग से कोई नोटिस जारी नहीं किया जाएगा। हालांकि, यदि किसी मतदाता को अपने नाम हटाए जाने पर आपत्ति है, तो वह निर्धा...