नई दिल्ली, जनवरी 21 -- राजस्थान में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार एक स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (WD) के सक्रिय होने से प्रदेश के कई जिलों में आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। यह सिस्टम 22 जनवरी से असर दिखाना शुरू करेगा, जबकि 23 जनवरी को इसका प्रभाव और तेज होने की आशंका है। इस दौरान पहले 6 और फिर 10 जिलों में मौसम बिगड़ सकता है। सिस्टम के गुजरने के बाद प्रदेश में फिर से तेज सर्दी और घने कोहरे का दौर शुरू होने के संकेत हैं। 22 और 23 जनवरी को रहेगा सिस्टम का असर मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार 22 जनवरी को पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों और पूर्वी राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में आंधी-बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। इसके बाद 23 जनवरी को सिस्टम और मजबूत होगा, जिससे करीब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.