दिल्ली, जून 17 -- दिल्ली पुलिस ने 50 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है,जिसे 'ड्रग लॉर्ड' के नाम से जाना जाता है। एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि उसे नरेला स्थित सिंघु बॉर्डर से पकड़ा गया है। अधिकारी ने बताया कि 'ड्रग लॉर्ड' की पहचान धर्मवीर उर्फ पल्ला के रूप में हुई है और वह दिल्ली और राजस्थान दोनों जगह पुलिस को वांछित था। अधिकारी ने कहा,"सोमवार को अपराध शाखा की एक टीम को गुप्त सूचना मिली कि धर्मवीर नरेला के सिंघु बॉर्डर पर आएगा। जाल बिछाकर उसे पकड़ लिया गया।"567 किलो गांजा मामले में वांछित पुलिस ने बताया कि धर्मवीर पर 10,000 रुपये का इनाम था और वह 567 किलोग्राम गांजा (भांग) की बरामदगी से जुड़े एक मामले में वांछित था। पुलिस ने यह भी बताया कि वह पहले भी कई अन्य आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। इससे पहले,26 जुलाई 2024 को राजस्थान पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.