अजमेर, मार्च 8 -- राजस्थान के अजमेर में आज हिंसा और तोड़फोड़ की घटनाएं देखने को मिली हैं। यहां वकीलों ने सिटी स्कवॉयर, मीराज मॉल और अन्य बाजारों में जमकर तोड़फोड़ की। इस हिंसा को पुलिस बल भी रोकने में नाकामयाब रहा। दरअसल अधिवक्ता पुरुषोत्तम की हत्या के विरोध में अजमेर में बंद का आह्वान किया गया था। जहां कहीं भी दुकाने या अन्य संस्थान खुले दिखे, वहां तोड़फोड़ की घटनाएं देखने को मिलीं। अजमेर सहित अन्य बाजार भी बंद नजर आए। आज 8 मार्च को अजमेर, पुष्कर, नसीराबाद और ब्यावर बंद नजर आया। अधिवक्ताओं ने मृतक वकील के परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी दिलाने की मांग की। इसके अलावा परिजनों ने शव को लेने से इंकार कर दिया है। घरवालों ने चेतावनी दी है कि जब तक कि उनकी मांगे पूरी नहीं होती, वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.