कानपुर, जनवरी 19 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। ऑर्डिनेंस इक्विपमेंट फैक्ट्री में बने रक्षा उत्पादों की प्रदर्शनी राजस्थान के सिरोही में लगी। 19 से 21 जनवरी तक चलने वाली इस प्रदर्शनी का उद् घाटन जलोर-सिरोही के सांसद और रक्षा मंत्रालय की स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य लुंबाराम ने किया। ट्रूप कंफट‌् र्स लिमिटेड (टीसीएल) विजन राजस्थान-2026 में तीन दिवसीय प्रदर्शनी लगी है। लुंबाराम ने कहा कि रक्षा मंत्रालय के डीपीएसयू के बने रक्षा उत्पादों के स्टॉल का प्रदर्शनी में उद् घाटन करना गर्व की बात है। उन्होंने देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए टीसीएल के उत्पादन की प्रशंसा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...