राजसमंद, दिसम्बर 2 -- राजसमंद जिले में पुलिस ने मंगलवार को एक बड़ी सफलता हासिल की है। श्रीनाथजी थाना क्षेत्र में रूटीन चेकिंग के दौरान पुलिस ने विस्फोटक सामग्री से भरी एक पिकअप जब्त की। पिकअप में भारी मात्रा में डेटोनेटर और जिलेटिन की छड़ें बरामद होने के बाद पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर दो संदिग्धों को डिटेन कर लिया है। प्रारंभिक जानकारी में यह सामने आया कि बरामद किया गया विस्फोटक माइनिंग ब्लास्ट में उपयोग किया जाना था, लेकिन परिवहन के लिए आवश्यक दस्तावेज नहीं होने पर पुलिस ने मामला गंभीर मानते हुए जांच शुरू कर दी है। डीएसपी शिप्रा राजावत ने बताया कि आमेट से नाथद्वारा की तरफ आ रही एक बिना नंबर की पिकअप को मंगलवार सुबह जांच के दौरान रोका गया। वाहन चालक के हावभाव संदिग्ध लगने पर पुलिस ने पिकअप की गहन तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन में भार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.