जयपुर, मई 30 -- राजस्थान में मौसम ने करवट ली है और गर्मी से झुलस रहे लोगों को राहत देने वाली हवाएं और बादल अब अपना असर दिखा रहे हैं। मौसम विभाग ने गुरुवार रात और शुक्रवार के लिए राज्य के कई हिस्सों में गंभीर मौसम को लेकर डबल अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कहीं तेज अंधड़ तो कहीं गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 30 मई को राज्य के 16 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 9 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ घंटों में पाली, अजमेर, भीलवाड़ा, नागौर, सीकर, झुंझुनूं और जयपुर सहित 16 जिलों में गरज-चमक के साथ आंधी और हल्की बारिश हो सकती है। इन क्षेत्रों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। वहीं धूलभरी आंधी के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है, जिसे लेकर विभाग ने सतर्कत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.