जयपुर। वार्ता, फरवरी 19 -- राजस्थान की उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दीया कुमारी आज विधानसभा में राज्य का वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश करेंगी। उन्होंने मंगलवार को राज्य के वर्ष 2025-26 के बजट को अंतिम रूप दिया। विधानसभा में बजट सुबह 11 बजे पेश होगा। इस बार का बजट कई मायनों में खास होने की उम्मीद है। इस बार के बजट में किसान, महिला, युवा, शिक्षा और स्वास्थ्य के साथ-साथ इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने पर फोकस हो सकता है। इसके साथ ही बजट में सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती की उम्मीद है। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजस्थान विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा है और हमारी सरकार आने वाले बजट में विकास की कड़ी को आगे बढ़ाएगी।मोदी के नेतृत्व में विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा राजस्थान : भजनलाल वार्ता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.