कौशाम्बी, फरवरी 20 -- राजस्थान में ब्याही दोआबा की बेटी को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति ने घर से निकाल दिया। इसके पहले उसकी बेरहमी से पिटाई भी की। मामले की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। महेवाघाट थाना क्षेत्र के सरसवां गांव की नथिया देवी ने बताया कि पड़ोसन विमला पत्नी संजय कोटार्य ने उसकी बेटी सुनीता की शादी लगभग एक साल पहले ग्राम लांमा जोतपुर (राजस्थान) में कराई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज में तीन लाख रुपये की मांग को लेकर पति सूरज पुत्र धुन्नू परमेश्वर उसे प्रताड़ित करने लगा। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने आरोपी को समझाया, लेकिन उसके रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़िता की मानें तो दो महीने पहले पति ने बेरहमी से पिटाई कर उसकी पुत्री को घर से निकाल दिया। अब ...