अलवर, फरवरी 12 -- अरावली की गोद में बसे राजस्थान के अलवर शहर में गुरुवार को उसे समय हड़कंप मच गया, जब शहर की अलकापुरी कॉलोनी में हो रही एक सरकारी बोरिंग की खुदाई के दौरान जमीन से मिट्टी के साथ चांदी जैसे चमकदार पत्थर निकलने लगे। यह खबर आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। जिसके बाद बोरिंग मशीन कर्मचारियों के साथ ही आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग मिलकर बोरिंग के दौरान निकलने वाले कीचड़ में से चमकदार पत्थरों को उठाने लगे, इसी दौरान वहां मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना के वीडियो बना लिए।शहर में पानी की कमी से निपटने प्रशासन करवा रहा बोरिंग दरअसल आने वाले गर्मी के मौसम में पानी की कमी से निपटने के लिए और लोगों को होने वाली परेशानी से बचाने के लिए जलदाय विभाग की तरफ से इन दिनों शहर में जगह-जगह बोरिंग की खु...