धौलपुर, जनवरी 21 -- राजस्थान के धौलपुर जिले में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां बुधवार सुबह एक महिला की उसके बेटे ने ही पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, घटना राजाखेड़ा थाना क्षेत्र के बसई घीयाराम गांव में हुई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इस मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी गम्भीर सिंह ने बताया कि महिला पर सड़क पर ईंटों और पत्थरों से हमला किया गया। सूचना पा कर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की टीम को भी सबूत जुटाने के लिए बुलाया गया। पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान सोन देवी के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि महिला के छोटे बेटे संजय का मां से किसी बात पर विवाद हो गया था। गुस्से में संजय ने मां के सिर पर ईंट से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, संजय न...