जयपुर, अगस्त 20 -- राजस्थान में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है और मंगलवार से राज्य के कई हिस्सों में बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने बुधवार को भी प्रदेश के 23 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। जयपुर, उदयपुर, बांसवाड़ा, सिरोही, दौसा समेत कई जिलों में मंगलवार को हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। बारिश के साथ उमस भी बढ़ गई है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। राजधानी जयपुर सहित उदयपुर, बांसवाड़ा, सिरोही, दौसा, बूंदी, कोटा, झालावाड़, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, राजसमंद, टोंक, भरतपुर, अलवर, झुंझुनूं, सीकर, नागौर, अजमेर, पाली, जालोर, बीकानेर और चूरू जिलों में बुधवार को बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इन जिलों में कहीं-कहीं तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान भी जारी किया है। इसके साथ ही कुछ स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.