नई दिल्ली, फरवरी 3 -- राजस्थान में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। प्रदेश के कई जिलों में बारिश और कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को राज्य के 7 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि 17 जिलों में घने कोहरे को लेकर चेतावनी दी गई है। इसका असर सोमवार देर रात से ही देखने को मिला, जब सीकर, जयपुर सहित कई जिलों में सुबह 8 बजे तक घनी धुंध छाई रही। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के चलते प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं, उत्तर और पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में कोहरे का असर बना रहने की संभावना है, जिससे सुबह और रात के समय ठंड का अहसास ज्यादा रहेगा।बारिश का अलर्ट, 7 जिलों पर नजर मौसम विभाग ने आज जिन 7 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है,...