नई दिल्ली, फरवरी 7 -- बांसवाड़ा जिले में दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। सज्जनगढ़ से बारात लेकर लौट रही बस बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 40 से अधिक बाराती घायल हो गए। बस पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसा कलिंजरा थाना क्षेत्र में घोटिया आम्बा के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, सज्जनगढ़ थाना क्षेत्र के खेड़ा वडालीपाड़ा गांव से बारात सनलई गांव गई थी। शादी संपन्न होने के बाद शाम करीब 6:30 बजे बारात वापस लौट रही थी। रास्ते में घोटिया आम्बा के पास एक ढलान पर ड्राइवर बस पर नियंत्रण नहीं रख पाया और बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। बताया जा रहा है कि बारात में कुल दो बसें शामिल थीं। आगे चल रही बस ढलान से सुरक्षित निकल गई, लेकिन पीछे...