नई दिल्ली, फरवरी 2 -- राजस्थान में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के असर से प्रदेश के कई जिलों में रविवार देर रात बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई, वहीं सोमवार सुबह घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित किया। कई इलाकों में विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रही, जिससे सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने सोमवार को 12 जिलों में आंधी, बारिश और ओले गिरने की चेतावनी जारी की है। प्रदेश के शेखावाटी, हाड़ौती और मेवाड़ अंचल में मौसम का असर ज्यादा देखने को मिला। सीकर जिले में सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। सीकर शहर और पलसाना क्षेत्र में विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम दर्ज की गई। कोहरे के कारण सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चों, दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और वाहन चालकों को खासा परेशानी का सा...