जोधपुर, जनवरी 20 -- राजस्थान में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। यहां जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर श्रद्धालुओं से भरी बस के ट्रेलर ट्रक के टकराने से 4 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 16 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना शाम लगभग 4:30 बजे केरू गांव में मुलनादा राजघराने की चौकी के पास हुई। यह भी पढ़ें: राजस्थान के बालोतरा में किसानों का उग्र प्रदर्शन, बैरिकेड्स तोड़कर मेगा हाईवे जाम, SDM ऑफिस के बाहर धरना पुलिस ने बताया कि बस में सवार 20 यात्री जैसलमेर जिले के रामदेवरा स्थित बाबा रामदेव के मंदिर से लौट रहे थे। सभी यात्री गुजरात के अरावली जिले के रमना रूपन गांव के निवासी थे। घायल यात्रियों को इलाज के लिए एमडीएम अस्पताल ले जाया गया।पुलिस ने बताया कि शवों को मुर्दाघर में रखा गया है और उन्हें परिजनों को सौंप दिया जाएगा। यह भी पढ़ें: राजस्थान: पत्नी की हत्या में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.