उदयपुर, जून 24 -- राजस्थान के उदयपुर में एक फ्रांसीसी महिला पर्यटक के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। वारदात का आरोप एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के कर्मचारी पर लगा है, जिसकी पहचान पुष्पराज ओझा उर्फ सिद्धार्थ के रूप में हुई है, जो कि फिलहाल फरार है। वह पार्टी में आई पीड़िता को शहर घुमाने का लालच देकर अपने साथ ले गया, और फिर मोबाइल फोन चार्ज करने के बहाने से उसे अपने फ्लैट में ले गया और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने कहा कि पीड़ित फ्रांसीसी महिला 22 जून को दिल्ली से उदयपुर पहुंची थी और अंबामाता क्षेत्र में स्थित एक होटल में ठहरी थी। पीड़िता ने एचटी को बताया कि वह टाइगर हिल स्थित द ग्रीक फार्म कैफे एंड रेस्ट्रो में एक पार्टी में गई थी, तभी आरोपी उसके पास आया। उसने अपनी शिकायत में कहा, 'रात में, मैं और मेरे दोस्त डिनर के लिए द ग्रीक फार्म ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.