जयुपुर, फरवरी 1 -- राजस्थान के लोगों को रविवार को कड़ाके की ठंड से राहत मिली और राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। हालांकि पश्चिम विक्षोभ के चलते कई हिस्सों में एक बार फिर बारिस हो सकती है जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, अलवर में 7.2 डिग्री सेल्सियस, लूणकरनसर में 7.7 डिग्री सेल्सियस, पाली में 8.3 डिग्री सेल्सियस, जवाई बांध (पाली जिला) में 9.6 डिग्री, श्रीगंगानगर में 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि अजमेर में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पिछले 24 घंटों में 1.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई और अगले 24 घंटों तक मौसम की स्थिति इसी प्रकार बनी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के ऊपर परिसंचरण तंत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.