नई दिल्ली, फरवरी 7 -- राजस्थान में फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (FMGE) के फर्जी सर्टिफिकेट के जरिए इंटर्नशिप और रजिस्ट्रेशन हासिल करने वाले बड़े रैकेट का स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने खुलासा किया है। एसओजी ने इस मामले में दो डॉक्टरों को गिरफ्तार किया है, जबकि विदेश से MBBS की डिग्री लेकर आए 73 अन्य डॉक्टरों की भूमिका की गहन जांच की जा रही है। यह पूरा मामला राज्य की चिकित्सा व्यवस्था और मरीजों की सुरक्षा से जुड़ा होने के कारण बेहद गंभीर माना जा रहा है। एडीजी (एसओजी) विशाल बंसल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी भानाराम माली उर्फ भानू (30) निवासी बर, ब्यावर हाल जनकपुरी-द्वितीय, ज्योति नगर और इंद्रराज सिंह गुर्जर (27) निवासी दौसा कोतवाली क्षेत्र शामिल हैं। भानाराम माली इस पूरे फर्जीवाड़े का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है।दिल्ली ए...