नई दिल्ली, फरवरी 6 -- राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में सामने आए दिल दहला देने वाले हत्याकांड ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने वाली अंजू की साजिश का खुलासा कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) से हुआ, जिसके बाद पुलिस ने पूरे मामले की परतें खोल दीं। 30 जनवरी को रावला मंडी थाना क्षेत्र के गांव 01 केएलएम निवासी प्राइवेट टीचर आशीष (27) की उसकी पत्नी अंजू ने अपने प्रेमी संजू और उसके दोस्तों के साथ मिलकर गला घोंटकर हत्या कर दी थी। मामले में अंजू के चाचा रवि कुमार ने कड़ा बयान देते हुए कहा कि अंजू ने जो घिनौना काम किया है, उससे पूरा परिवार शर्मिंदा है। उन्होंने अंजू, उसके प्रेमी संजू और उसके साथियों रॉकी व बादल के लिए फांसी या उम्रकैद की सजा की मांग की है। घटना के बाद अंजू ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। उसने दा...