वार्ता, अप्रैल 10 -- राजस्थान के जैसलमेर जिले में रामदेवरा से पोकरण के मध्य भैरव गुफा और कैलाश टेकरी होकर नई रेल लाइन को रेल मंत्रालय से स्वीकृति मिल गई है। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गुरुवार को यह जानकारी दी और उन्होंने उनके अनुरोध को स्वीकार करने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया। शेखावत ने कहा कि नई रेल लाइन के बनने के बाद जोधपुर और बीकानेर से जैसलमेर की रेल यात्रा में लगभग 45 मिनट कम लगेंगे। ट्रेन की शंटिंग यात्रियों के ट्रेन में सवार रहते हुए नहीं होगी। नई रेल लाइन सौ प्रतिशत विद्युतीकृत होगी। उन्होंने कहा कि रेल मंत्री ने यह भी बताया है कि पोकरण की भौगोलिक स्थिति मद्देनजर विशेष व्यवस्था बनाई जाएगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व से मिली इस बड़ी सौगात के लिए क्षेत्र के सभी र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.