जयपुर, मार्च 24 -- राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण आगामी दिनों में तेज हवाएं चलने की संभावना बन रही हैं। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार राज्य में आगामी एक सप्ताह मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा। हालांकि आने वाले दिनों में तेज हवाओं के चलने की संभावना जताई गई है। इधर पारा लगातार बढ़ रहा है। बाड़मेर में पारा 40 पार दर्ज किया गया। जानिए मौसम के ताजा हाल।20-30 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 25-26 मार्च को पश्चिमी राजस्थान की सीमावर्ती क्षेत्रों में 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अपेक्षाकृत तेज एवं सतही हवा चलने और आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। इसके अनुसार आगामी 48 घंटे के दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने और इसके बाद उत्तरी हवाओं के प्रभाव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.