नई दिल्ली, फरवरी 5 -- अलवर-बहरोड़ रोड पर बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को पहले अलवर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर जयपुर रेफर कर दिया गया। यह दुर्घटना ततारपुर थाना क्षेत्र में जिंदोली पेट्रोल पंप के पास हुई। जानकारी के अनुसार, जिंदोली गांव निवासी सुमित स्वामी और उनका दोस्त कृष्ण मेघवाल बुधवार रात बाइक से ततारपुर चौराहे से अपने गांव जिंदोली लौट रहे थे। जैसे ही वे बेरोज गांव के पास स्थित जिंदोली पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे, उसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.