जयपुर, जुलाई 20 -- राजस्थान के कई हिस्सों में भारी बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान माउंट आबू तहसील में सबसे ज्यादा 145 मिमी बारिश दर्ज की गई है। पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की जबकि राज्य के पश्चिमी हिस्से के कुछ इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के जैसलमेर जिलें के विभिन्न हिस्सों में गरज चमक के साथ भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि कल यानी सोमवार 21 जुलाई को राजस्थान के पांच जिलों के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की ओर से 21 जुलाई को राजस्थान के बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, प्रतापगढ़ और उदयपुर जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ झमाझम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अजमेर में कल हुई भारी बार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.