नई दिल्ली, फरवरी 1 -- जोधपुर जिले में एक पटवारी का पैसे लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है। बालेसर उपखंड के अंतर्गत चामू पंचायत समिति की ग्राम पंचायत प्रहलादपुरा में तैनात पटवारी दिनेश कुमार को इस मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वीडियो में पटवारी चारपाई पर आराम करते हुए कुछ लोगों से रुपए लेते हुए नजर आ रहे हैं, जिसको लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। वायरल वीडियो सामने आने के बाद बालेसर उपखंड अधिकारी भवानीसिंह चारण ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पटवारी से स्पष्टीकरण मांगा है। एसडीओ ने शुक्रवार शाम को पटवारी को नोटिस जारी कर वीडियो की सत्यता, परिस्थितियों और पैसों के लेन-देन को लेकर जवाब तलब किया है। प्रशासन का कहना है कि पटवारी के जवाब और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.