जयपुर, जनवरी 27 -- राजस्थान में मौसम ने तीखे तेवर अख्तियार कर लिए हैं। अलवर समेत कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरे हैं। इससे सर्दी बढ़ गई है। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि हल्की बारिश तो गेहूं और सरसों जैसी रबी फसलों के लिए वरदान साबित होगी लेकिन ओले गिरने से फसलों को नुकसान होगा। मौसम विभाग ने राजस्थान के अलग-अलग जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो जल्द एक और पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय पर दस्तक देगा जिससे आगे भी दो दिन मौसम खराब रहेगा।कई जगहों पर गिरे ओले राजस्थान के अलवर जिले के राजगढ़ और रैणी सहित आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को गरज-चमक के साथ तेज बारिश और हल्की ओलावृष्टि हुई। झुंझुनूं जिले के कई हिस्सों में भी हल्की बारिश के साथ ओले गिरे। सूरजगढ़ उपखंड के कुलोठ और आसपास के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.