नई दिल्ली, मई 4 -- एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते राजस्थान के चुरू जिले में ओलावृष्टि हुई है। कई जगह बारिश भी हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने अगले सप्ताह के दौरान राज्य के अनेक भागों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। आईएमडी के जयपुर केंद्र के अनुसार रविवार सुबह तक पिछले 24 घंटे की अवधि में चुरू जिले में ओलावृष्टि हुई। इस दौरान राजधानी जयपुर के साथ साथ बारां, सिरोही, नागौर, जोधपुर, बीकानेर व पाली जिले में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हुई। जयपुर सहित कई जिलों में शनिवार शाम तेज आंधी के बाद बारिश हुई जिससे तापमान में गिरावट के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक राज्य में भीषण गर्मी नहीं पड़ेगी। इसने एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.