नई दिल्ली, जनवरी 10 -- उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों से आ रही तेज बर्फीली हवाओं ने राजस्थान में सर्दी का असर और तीखा कर दिया है। प्रदेश में बीते एक सप्ताह से जारी गलन भरी सर्दी शनिवार (10 जनवरी) को भी बरकरार रही। मौसम विभाग ने राज्य के 13 जिलों में घना कोहरा और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में विजिबिलिटी 30 मीटर से भी कम दर्ज की गई, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। घने कोहरे और खराब दृश्यता का असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ा। उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पर शनिवार सुबह दिल्ली-उदयपुर और उदयपुर-दिल्ली की इंडिगो की दो फ्लाइट कैंसिल करनी पड़ीं। कोहरे के चलते शहर और ग्रामीण इलाकों में वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कोटा-भिवाड़ी की हवा सबसे ज्यादा खराब सर्दी के साथ-साथ वायु प्रदूषण भी गंभीर स्तर पर पहुंच गया है। शनिवार सुबह ...