जयपुर, मई 24 -- राजस्थान में इस बार ग्रीष्मकालीन अवकाश शिक्षकों के लिए सुकून नहीं, बल्कि चिंता का कारण बन गया है। प्रदेश के सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टियां शुरू हो चुकी हैं, लेकिन जून के पहले सप्ताह से राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड और लोक सेवा आयोग की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित की जानी हैं। इन परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की ड्यूटी लगाते हुए उन्हें मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए हैं। इस आदेश ने शिक्षकों में नाराजगी की लहर दौड़ा दी है। राजस्थान शिक्षक कर्मचारी संघ और अन्य शिक्षक संगठनों ने इस आदेश का कड़ा विरोध जताया है। संगठनों का कहना है कि ग्रीष्मकालीन अवकाश शिक्षकों के लिए एकमात्र ऐसा समय होता है जब वे पारिवारिक और सामाजिक जिम्मेदारियां निभा सकते हैं। ऐसे में अवकाश के दौरान जबरन ड्यूटी लगाना न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.