अलवर, फरवरी 16 -- राजस्थान में अलवर जिले के भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार को गत्ते बनाने के कारखाने में आग लगने से 7 श्रमिकों की मौत हो गयी, जबकि कई अन्य घायल हो गये। पीएम नरेन्द्र मोदी ने घटना को त्रासद बताते हुए उस पर गहरा शोक जताया है। मोदी ने एक्स पर लिखा, "राजस्थान के भिवाड़ी में आग की घटना त्रासद और अति-पीड़ादायक है। मैं इस घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले लोगों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं।"सीएम भजनलाल ने भी जताया दुख राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पर दुख जताते हुए लिखा- "भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री में आग लगने से हुई जनहानि का समाचार अत्यंत दुःखद है। जिला प्रशासन को राहत व बचाव कार्य के लिए निर्देशित किया है। ईश्वर से द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.