नई दिल्ली, फरवरी 5 -- खेजड़ी संरक्षण को लेकर बीकानेर में चल रहा 'खेजड़ी बचाओ आंदोलन' गुरुवार को सरकार की पहल के बाद समाप्त हो गया। भजनलाल शर्मा सरकार के मंत्री केके विश्नोई ने अनशन पर बैठे संतों को जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया। सरकार की ओर से जोधपुर और बीकानेर संभाग में खेजड़ी कटाई पर रोक लगाने की घोषणा की गई, जिसके बाद आंदोलन औपचारिक रूप से समाप्त हुआ। हालांकि, इस फैसले के बावजूद विवाद पूरी तरह शांत नहीं हो पाया है। अन्य संभागों से आए संतों और आंदोलनकारियों ने पूरे राजस्थान में खेजड़ी कटाई पर प्रतिबंध लागू करने की मांग दोहराई है। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे मंत्री केके विश्नोई राज्य जीव-जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत बिश्नोई के साथ बीकानेर स्थित अनशन स्थल बिश्नोई धर्मशाला पहुंचे। यहां उन्होंने अनशन कर रहे संतों से संवाद किया और सरकार क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.