नई दिल्ली, फरवरी 1 -- राजस्थान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के असर से रविवार को प्रदेश के कई जिलों में मौसम बदला रहा। कहीं घना कोहरा तो कहीं बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली। घने कोहरे के कारण भीलवाड़ा के मांडल क्षेत्र में सवारियों से भरी एक बस पलट गई, जिसमें एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं कोटा, कोटपूतली-बहरोड़, अजमेर और जयपुर सहित कई जिलों में बारिश दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने रविवार को 13 जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।घने कोहरे में पलटी बस भीलवाड़ा जिले के मांडल थाना क्षेत्र में रविवार सुबह घना कोहरा हादसे का कारण बन गया। किशनपुरा चौराहे के पास पुष्पा ब्रिक्स के समीप गुजरात के बारडोली से आसींद जा रही एक निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और पलट गई। बस में...