नई दिल्ली, जनवरी 3 -- राजस्थान में कड़ाके की सर्दी के साथ घना कोहरा जनजीवन को प्रभावित कर रहा है। शनिवार सुबह कोहरे के कारण कोटा-झालावाड़ नेशनल हाईवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। भोपाल जा रही एक स्लीपर बस धुंध के चलते अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस सवार 30 से अधिक यात्री घायल हो गए। राहत की बात यह रही कि किसी की जान नहीं गई, हालांकि कई यात्रियों को चोटें आई हैं। हादसा शनिवार सुबह करीब 6 बजे कोटा के अलानिया थाना क्षेत्र में केबलनगर और कसार गांव के बीच नेशनल हाईवे-52 पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उस समय इलाके में घना कोहरा छाया हुआ था और दृश्यता बेहद कम थी। बस तेज गति में बताई जा रही है। अचानक सामने का दृश्य साफ न दिखने के कारण ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क से फिसलकर पलट गई। नींद में थे यात्री, संभलने का मौका नहीं मिला ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.