नई दिल्ली, जनवरी 26 -- राजस्थान सरकार स्वास्थ्य योजना (RGHS) में अनियमितताओं और फर्जीवाड़े के खिलाफ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। बीते एक माह के भीतर विभाग ने 8 अस्पतालों और डायग्नोस्टिक सेंटर्स को योजना से बाहर कर दिया, जबकि 5 अस्पतालों का ट्रांजैक्शन मैनेजमेंट सिस्टम (TMS) ब्लॉक कर भुगतान पर रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही फार्मेसी स्टोर्स से करीब 8 लाख रुपए की रिकवरी की गई है और 23 लाख रुपए की राशि वसूलने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई को RGHS योजना में पारदर्शिता, अनुशासन और लाभार्थियों के हितों की रक्षा की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। विभाग ने साफ संदेश दिया है कि योजना के नाम पर किसी भी तरह का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।जांच और ऑडिट में उ...