नई दिल्ली, दिसम्बर 27 -- राजस्थान की आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं पर बड़ा संकट मंडरा रहा है। प्रदेश में जीवनदायिनी मानी जाने वाली 108 और 104 एम्बुलेंस सेवाओं के पहिए रविवार (28 दिसंबर) रात 12 बजे से थम जाएंगे। नए टेंडर की शर्तों, कम वेतन और काम के अत्यधिक घंटों के विरोध में 'राजस्थान एम्बुलेंस कर्मचारी यूनियन' ने अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार का ऐलान किया है। इस हड़ताल से प्रदेशभर की आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था चरमरा सकती है। राजस्थान एम्बुलेंस कर्मचारी यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह के अनुसार, विवाद की मुख्य जड़ नया टेंडर है। यूनियन का आरोप है कि नए टेंडर में कर्मचारियों के हितों की अनदेखी की गई है। कर्मचारियों की दो प्रमुख मांगें हैं: वेतन में वृद्धि: वर्तमान में ड्राइवरों और सहयोगी स्टाफ को मात्र 12,730 रुपए प्रति माह वेतन मिल रहा ...