नई दिल्ली, दिसम्बर 27 -- राजस्थान में साल के अंतिम दिन ठिठुरन और कड़ाके की सर्दी के साथ बीत रहे हैं। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं ने मरूधरा को अपनी आगोश में ले लिया है, जिससे प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। आलम यह है कि कई जिलों में रात का पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है, जबकि कुछ स्थानों पर यह जमाव बिंदु के करीब पहुंचता नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में राज्य के उत्तर-पूर्वी और शेखावाटी अंचल में सर्दी का सबसे तीखा असर देखा गया। करौली प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान गिरकर 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सीकर के फतेहपुर में भी कड़ाके की ठंड रही और पारा 4.6 डिग्री सेल्सियस पर टिक गया। जयपुर, दौसा, अलवर और भरतपुर सहित पूर्वी राजस्थान के जिलों...