जयपुर, मार्च 16 -- राजस्थान में हल्की बारिश और तेज हवाओं के चलने का अनुमान लगाया गया है। इसके साथ ही आने वाले 48 घंटों के भीतर तापमान में भी 2 से 3 डिग्री तक गिरावट होने की संभावना जताई गई है। बीते 24 घंटों की बात करें तो राज्य के बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई थी। आज भी बीकानेर संभाग में हल्की बारिश दर्ज की गई है। बाकी हिस्सों में मौसम के शुष्क रहने के आसार जताए गए थे।बीते 24 घंटे में बारिश और पारा का हाल बीते 24 घंटों में रावला (गंगानगर) में 3 मिमी और लुंकारसर (बीकानेर) में भी 3 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। तापमान की बात करें तो सबसे अधिक तापमान चित्तौड़गढ़ में 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि सबसे कम तापमान गंगानगर में 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।16 और 20 मार्च को कहां वर्षा के आसार आज 16 और 20 मार्च ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.