जयपुर, मार्च 20 -- राजस्थान में पारा चढ़ना शुरू हो गया है। इस बीच कुछ इलाकों में बारिश ठंडक का एहसास दिला रही है। आज 20 मार्च को राज्य के तीन संभागों में बारिश के आसार जताए गए हैं। इसके साथ ही मौसम विभाग ने मेघगर्जन वज्रपात और झोंकेदार हवाओं के चलने के लिए चेतावनी भी जारी की है। आइए जानते हैं राज्य के मौसम के हाल।20-25 मार्च तक कहां बारिश के आसार आज 20 मार्च को पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान के कुछ संभागों में बारिश के आसार बन रहे हैं। पूर्वी राजस्थान के भरतपुर और जयपुर संभागों में तो वहीं पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 21 मार्च से 25 मार्च तक मौसम शुष्क रहने की बात कही गई है। माने इन दिनों में कहीं बारिश की संभावना नहीं जताई गई है। यह भी पढ़ें- बीकानेर में पति, पत्नी और बेटी ने की खुद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.