नई दिल्ली, फरवरी 10 -- श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। रोडवेज बस की टक्कर से स्कूटी सवार तीन महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाली महिलाओं में एक छह माह की गर्भवती महिला भी शामिल थी, जो अपने अल्ट्रासाउंड के लिए घर से निकली थी। तेज रफ्तार बस तीनों महिलाओं को स्कूटी समेत करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गई, जिससे मौके पर ही दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि गर्भवती महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसा रायसिंहनगर थाना क्षेत्र में केवी स्कूल के पास भारत माला रोड पर दोपहर करीब तीन बजे हुआ। मृतक महिलाओं की पहचान सुमन (28), पिंकी (23) और रेशमा (29) के रूप में हुई है। तीनों महिलाएं एक ही परिवार की बताई जा रही हैं। जानकारी के अनुसार, रेशमा छह महीने की गर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.